चिंतपूर्णी बाजार में एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। इससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार एक स्थानीय युवक अपनी मोटरसाइकिल पर स्टेट बैंक में किसी काम से आया था। जब वह मोटरसाइकिल पर वापस लौटने लगा तो इंजन से आग निकलने लगी। आग लगने पर युवक बाइक को सड़क पर फेंककर साइड में हट गया। आसपास के दुकानदारों ने पानी फेंककर इंजन में लगी आग को बुझाया।
उधर, चिंतपूर्णी के एसएचओ हरीश गुलेरिया ने बताया कि ऐसा मामला उनके ध्यान में नहीं आया है।