फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल रिसीव न करने पर उड़न दस्ते के प्रभारी पर गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव ड्यूटी में तैनात बलहा क्षेत्र के उड़ाका दल प्रभारी अवर अभियंता सरयू नहर खंड का मोबाइल सोमवार को पूरे दिन स्विचड आफ रहा।
विज्ञापन


इसके चलते निर्वाचन कंट्रोल रूम के अधिकारी संपर्क नहीं कर सके। टीम प्रभारी स्वयं टीम के सदस्यों के संपर्क में नहीं रहे।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने उड़ाका दल प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेेश दिए हैं।

सरयू नहर खंड नानपारा के अवर अभियंता रमेश चंद्र को लोकसभा चुनाव में बलहा विधानसभा क्षेत्र का उड़ाका दल प्रभारी बनाया गया है। उनकी अगुवाई में क्षेत्र में चुनाव आचार संहिता के अनुपालन पर नजर रखी जानी है।

लेकिन उड़ाका दल प्रभारी का मोबाइल सोमवार को पूरे दिन बंद रहा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी राम सुरेश वर्मा ने बताया कि उड़ाका दल प्रभारी के मोबाइल नंबर पर सोमवार को सुबह से शाम तक चुनावी गतिविधियों के लिए निर्वाचन कंट्रोल रूम की ओर से संपर्क करने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


लेकिन उड़ाका दल प्रभारी रमेश चंद्र से संपर्क नहीं हो पाया। इस संबंध में कंट्रोल रूम की ओर से अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड नानपारा को अवगत कराया गया तब अवर अभियंता रमेश चंद्र ने निर्वाचन कंट्रोल रूम से संपर्क किया।

उपजिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि उड़ाका दल के मुखिया होने के चलते अवर अभियंता रमेश चंद्र द्वारा टीम के अन्य सदस्यों से संपर्क करना चाहिए। दिन भर की रिपोर्टिंग कंट्रोल रूम को करनी चाहिए। लेकिन उन्होने संपर्क नहीं किया।
विज्ञापन


ऐसे में निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में घोर लापरवाही एवं उदासीनता की स्थिति का संज्ञान लेते हुए फ्लाईंग स्क्वायड टीम प्रभारी रमेश चंद्र के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें