फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने बकरे को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में घुस तेंदुए ने बकरे को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन


बहराइच। उर्रा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक ग्रामीण के मकान में दाखिल हुए तेंदुए ने बकरे को निवाला बना लिया। सुबह बकरे का अस्थिपंजर घर से कुछ दूर मिला। इस सूचना पर गांव पहुंचे वन कर्मियों ने पदचिन्हों के निशान से तेंदुए के हमले की पुष्टि की है।

कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र अन्तर्गत मोतीपुर रेंज में सेमरहना गांव जंगल से निकट बसा है। गांव निवासी रामजतन का बकरा कच्चे मकान में बंधा था। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद रामजतन व परिवारीजन सो गए। देर रात मकान में घुसे तेंदुए ने बकरे को निवाला बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह खूंटे पर बकरे को बंधा न देख ग्रामीण ने खोजबीन की तो कुछ दूरी पर उसका क्षत-विक्षत शव मिला पड़ा। सूचना रेंज कार्यालय पर दी गई। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने पदचिन्हों के आधार पर तेंदुए के हमले की पुष्टि की है। वनकर्मियों ने ग्रामीण से प्रार्थना पत्र लेकर उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें