फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान और गुरुद्वारे का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
विज्ञापन


बाबागंज/मोतीपुर। चोरों ने गुरुवार रात एक दुकान और गुरुद्वारे को निशाना बनाकर दो लाख की संपत्ति पार कर दी। पीड़ितों ने इस मामले में थाने पर तहरीर दी है। लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ है।

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के महानंद पुरवा गांव निवासी रामादल की जनरल स्टोर की दुकान सोरहिया गांव में है। प्रतिदिनकी तरह गुरुवार रात 10 बजे के रामादल दुकान बंद कर घर चले गए। रात को चोरों ने सेंध लगाकर कैश काउंटर का ताला तोड़कर 35 हजार रुपये नकदी व अन्य कीमती सामान समेत एक लाख की संपत्ति पार कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मोतीपुर थाना क्षेत्र के मिहींपुरवा कस्बा स्थित गुरुद्वारे में दीवार फांदकर घुसे चोरों ने दानपात्र का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये से अधिक की नकदी व सामान को उड़ा लिया। सुबह दोनों स्थानों पर चोरी का पता चलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। रुपईडीहा में पीड़ित रामादल और गुरुद्वारे में हुई चोरी के मामले में सेवादार ज्ञानी सिंह और प्रगट सिंह ने तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें