फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर किशोरी से एक साल तक करता रहा रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र सुजौली के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक साल भर से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इधर कुछ दिनों से किशोरी द्वारा जब शादी करने का दबाव बनाया गया तो युवक फरार हो गया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सुजौली थाना अंतर्गत एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का कहना है कि साल भर पूर्व पड़ोसी रमेश ने शादी करने का झांसा दिया लेकिन फिर शादी से किनारा कसने लगा। इस दौरान वह निरंतर दुष्कर्म करता रहा। बताया कि कुछ महीनों से शादी के लिए अधिक दबाव बनाने पर रमेश किनारा कसने लगा।

इस पर पीड़ित किशोरी ने परिवारीजनों की मदद से दीवानी न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय की ओर से सुजौली पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। इसकी भनक पाकर युवक भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ब्रह्मानंद सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी रमेश फरार है, उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राजकिशोर को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें