फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमाफियाओं पर एंटी टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा, चार पर लगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमाफियाओं पर टास्क फोर्स ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

एक पर गुंडा एक्ट व चार पर लगाया गैंगस्टर, तीन अन्य पर भी केस
बहराइच। सरकार के आदेश के बाद जिले में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स गठित की गई थी। टास्क फोर्स ने आठ भूमाफियाओं को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। वहीं भूमाफियाओं के कब्जे से सरकारी और ग्राम सभाओं की कुल 248.25 हेक्टेयर भूमि को खाली कराया गया है। अभी टास्क फोर्स जिले में और भी कार्रवाई कर रही है। इसकी रिपोर्ट एक माह बाद सरकार को भेजी जाएगी।
भाजपा के सरकार में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध कब्जे हटवाने को लेकर एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के गठन का निर्देश दिया था। आदेश के बाद बहराइच में जिलाधिकारी अजयदीप सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स का गठन किया गया। तहसील स्तरीय टास्क फोर्स का अध्यक्ष एसडीएम को बनाया गया। जिले में बीते माह चलाए गए अभियान के तहत आठ भूमाफिया प्रशासन ने चिह्नित किए थे। इनमें एक के खिलाफ गुंडा एक्ट और चार के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। जबकि तीन अन्य के खिलाफ थानों में केस दर्ज कराया गया है। अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि जनपद में ग्राम सभा में 210.609 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे थे। इसमें 548 अवैध कब्जेदारों को चिह्नित किया गया। इसमें 145.065 हेक्टेयर भूमि को खाली कराया जा चुका है। वहीं सरकारी जमीनों पर 135.355 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जे मिले थे। जिसमें 159 अतिक्रमण कर्ताओं को चिह्नित किया गया। इनके कब्जे से 103.185 हेक्टेयर भूमि को खाली कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स
जनपद स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स के अध्यक्ष जिलाधिकारी अजयदीप सिंह हैं। एडीएम सदस्य संयोजक हैं। जबकि पुलिस अधीक्षक, एक्सईएन पीडब्लूडी, डीएफओ, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग, ईओ नगरापालिका और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सदस्य बनाए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्य में बीएसए, डीआईओएस, एआरटीओ, डीपीआरओ और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को शामिल किया गया है।

इनको टीम ने किया चिह्नित
दरगाह के हमजापुरा निवासी अजमत उर्फ भूरी, मोतीपुर के अहिरनपुरवा निवासी जगदीश, ओेंकार, पवन और सकटू को भूमाफिया के रूप में अभी तक चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें