फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, 35146 सुतली बम और चार किलो बारूद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। चेतरा गांव के निकट चल रही अवैध पटाखा कारखाना का खुलासा पुलिस टीम ने किया है। मौके से फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार करते हुए 35146 सुतली बम व अन्य पटाखे और चार किलो बारूद बरामद किया गया है। फैक्ट्री का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

दीपावली की आहट के साथ ही अवैध पटाखा कारोबार को चलाने वाले भी तेजी से सक्रिय हो गए हैं। जनपद के विभिन्न इलाकों में पटाखा बनाने का काम बिना लाइसेंस के शुरू हो गयाहै। इसको देखते हुए पुलिस ने भी चौकसी तेज कर दी है। एसएसटी टीम के प्रभारी केके यादव और बेड़नापुर पुलिस चौकी के प्रभारी उदयभान यादव को मुखबिर ने कोतवाली देहात के चेतरा गांव में अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने सोमवार सुबह गांव में छापेमारी की। चेतरा गांव के बाहर बाग में चाईनपुरवा निवासी अर्जुन पासी को धर दबोचा गया। मौके से पुलिस टीम को चार किलो बारूद बरामद हुआ। 35156 सुतली बम और अन्य पटाखे भी बरामद किए गए। जबकि मौके से पुलिस टीम ने पांच किलो कोयला, दो किलो राख निर्मित विस्फोटक और अर्द्ध निर्मित विस्फोटक बरामद किए। इनका वजन लगभग डेढ़ क्विंटल के करीब था। पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर ने बताया कि अवैध पटाखा कारखाना का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। छापेमारी के दौरान दिनेश चौहान, अफजाल अख्तर, अमित कुमार, सुनील यादव, जितेंद्र यादव, नवनीत मिश्रा, काजल गौड़, नेहा वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें