फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को अनियंत्रित पिकअप ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्ध की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

फैजाबाद के गोसाईगंज निवासी सुनील (35) शनिवार पूर्वाह्न किसी कार्य से अकबरपुर गया था। देर शाम वहां से लौटते वक्त अहिरौली थाना क्षेत्र में यादवनगर तिराहे के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सुनील को रौंद दिया। आसपास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो चालक वाहन लेकर भाग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल सुनील को अहिरौली बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर से सुनील के परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, बसखारी बाजार में शनिवार देर शाम सड़क पार करने के दौरान की टक्कर लगने से बिहार निवासी शमसुद्दीन (65) घायल हो गए।

उन्हें पहले सीएचसी बसखारी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने शमसुद्दीन को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, वह उर्स में भाग लेने किछौछा जा रहे थे। अकबरपुर के पटेलनगर निवासी घनश्याम (40) रविवार सुबह बाइक से शहजादपुर जाते समय फौव्वारा तिराहे पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना अंतर्गत जमुनीपुर बाजार निवासिनी संगीता कुमारी (26) शनिवार को घर के निकट सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इब्राहिमपुर के बड़ागांव निवासिनी निर्मला (42) रविवार सुबह टांडा थाना क्षेत्र के चौक में सड़क पार करते वक्त जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे सीएचसी टांडा से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां निर्मला की हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर थाना अंतर्गत जमुनीपुर निवासिनी कंचन देवी (48) रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें