फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों से कराए मुक्त 13 बालक

Tue, 26 Jul 2016 09:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
होटलों पर काम करने वाले 13 बच्चों को पुलिस और श्रम विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी कर मुक्त कराया। सभी प्रतिष्ठान मालिकों को बच्चों से काम न लेने की चेतावनी भी दी गई है।  
विज्ञापन


जिले में होटलों व ढाबों पर बच्चों से काम कराए जाने की शिकायतों पर पुलिस व श्रम विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह फखरपुर में छापेमारी की। इस दौैरान मुख्य बाजार के होटलों में काम कर रहे पांच बच्चों को मुक्त कराया गया। उनकी आयु 13 से 16 वर्ष आयु के बीच है।

इस मौके पर होटल मालिकों को चेतावनी दी गई। साथ ही बच्चों के अभिभावकों को उन्हें स्कूल भेजने के निर्देश दिए गए। जरवलरोड के होटलों पर छापेमारी पर 14 आयु वर्ग के छह बच्चों को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


पयागपुर बसअड्डा बाजार के पास होटल और दुकानों से 13 व 14 वर्ष आयु के दो बच्चों को मुक्त कराया गया। बच्चों ने बताया कि वह घर पर विवाद होने के बाद गुस्सा होकर चले आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें