फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छुट्टी के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, कम रही छात्र संख्या

Tue, 21 Jan 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
चर्दा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक। 
विज्ञापन
चरदा/शिवपुर (बहराइच)। तराई में जारी भीषण ठंड को देखते हुए बीएसए ने 18 जनवरी तक परिषदीय विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार को विद्यालय शिक्षण कार्य के लिए खुले लेकिन छात्र संख्या कम रही। वहीं इस दौरान लापरवाही भी देखने को मिली।
विज्ञापन


नवाबगंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर धौकलपुरवा में सहायक अध्यापक कैलाश व शिक्षामित्र दिनेश आर्य मौजूद मिले जबकि प्रधान अध्यापिका अंजली पाल नदारद रहीं। प्राथमिक विद्यालय चर्दा द्वितीय में सिर्फ शिक्षामित्र वंदना श्रीवास्तव व सुशीला सोनी मौजूद मिलीं। शिक्षक आशीष कुमार व प्रधानाध्यापिका कीर्ति सिंह अनुपस्थित रहीं।
नानपारा के प्राथमिक विद्यालय भटेटा में 151 बच्चों में से 20 बच्चे उपस्थित मिले। वहीं रसोईघर पर ताला लटकता मिला। प्रधानाध्यापिका निदा फिरदौस ने गैस खत्म होने से मध्याह्न भोजन न बनने की बात कही। रसोई घर के सामने कमरे में बच्चे घर से लाया खाना खाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें