फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ओवरलोडिंग से 13 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Tue, 21 Jan 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्तौरा (बहराइच)। विकास खंड क्षेत्र के दो दर्जन गांव की बिजली आपूर्ति रविवार की शाम ओवरलोड की वजह से काट दी गई। सुबह 13 घंटे के बाद आठ बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। इस दौरान गांवों की दस हजार से अधिक आबादी को पूरी रात बिजली के बिना बिताना पड़ा।
विज्ञापन

चित्तौरा विकास खंड के गांवों की बिजली आपूर्ति शहर के बख्शीपुरा फीडर से की जाती है। बीते रविवार की शाम सात बजे अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने विकास क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों में अंधेरा पसर गया। सोमवार की सुबह आठ बजे आपूर्ति शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। उपकेंद्र के अवर अभियंता राजतिलक गौतम ने बताया कि बख्शीपुरा फीडर के मैन ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी।
इसलिए कुछ दिनों चित्तौरा विकास खंड के कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति कल्पीपारा फीडर से कराई जा रही थी। कल्पीपारा फीडर पर ओवरलोड होने से रविवार की शाम सप्लाई बंद कर दी गई थी। ओवरलोड सामान्य होने पर सोमवार की सुबह आपूर्ति शुरू करा दी गई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र बख्शीपुरा फीडर का खराब ट्रांसफार्मर भी दुरुस्त हो जाएगा। उसके बाद पुन: इसी फीडर से आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें