फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, सात घायल

विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र में मारपीट में घायल युवक। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
महसी (बहराइच)। ग्राम पंचायत भौंरी में शुक्रवार को आधी रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें सात लोग घायल हो गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने 13 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बौंडी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत भौंरी में पोकलैंड मशीन से बालू का खनन किया जाता है। बालू दूसरे वाहनों से गांवों और शहरों को भेजी जाती है, इसके लिए किसानों के खेत में ठेकेदार रास्ता निकाल रहे हैं। इसका किसान विरोध कर रहे हैं। शुक्रवार की आधी रात रास्ता निकालने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें सानू सिंह (26), शिवम वर्मा (23), मुकेश कुमार (21), फेरूलाल (42), कंधई (41), झुम्मू (27) गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर सानू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। मारपीट और बवाल की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मनोज राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ है। उन्होंने बताया कि शिवम वर्मा की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में 13 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापा मार रही है।
विज्ञापन

एक माह पूर्व दिया था धरना
किसानों के खेत से रास्ता निकालने का विवाद पुराना है। एक सप्ताह पूर्व महसी के पूर्व विधायक केके ओझा की अगुवाई में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में धरना दिया था। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया था, लेकिन किसान नहीं माने। किसानों के खेतों में ज्यादती से रास्ता निकाला जा रहा था। जिसके परिणाम स्वरूप मारपीट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें