फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तिरंगा रंग में सजा शहर, लोगों पर छाई स्वतंत्रता दिवस की खुमारी

Wed, 14 Aug 2024 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रुपईडीहा। स्वतंत्रता दिवस की धूम बुधवार से जिले की बाजारों में देखने को मिली। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सभी बाजार तिरंगा झंडा, तिरंगा पट्टी, झालर आदि से पट गए। बच्चे, बुजुर्ग, युवा सभी में स्वतंत्रता दिवस को मनाने का उत्साह चरम पर था और इसके लिए बाजार में खरीदारी करते दिखे। वहीं, इस दौरान सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए एसपी वृंदा शुक्ला ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण किया और बाॅर्डर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही उन्होंने नो मेंस लैंड पर पैदल मार्च किया।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस का उल्लास लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। बुधवार को बाजारों में झंडों की जमकर खरीदारी की। बच्चों में हाथों में पहनने के लिए तिरंगा रिबन व टोपी की काफी मांग रही। इलेक्ट्राॅनिक दुकानों पर तिरंगा झालरों की भी जमकर खरीदारी की गई। स्वतंत्रता दिवस की धूम सरकारी दफ्तरों व लोगाें के घरों पर भी देखने को मिली। बुधवार को कलेक्ट्रेट, विकासभवन, नगर पालिका परिषद, जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग समेत सभी कार्यालयों को तिरंगा झालरों से सजाया गया। रात में तिरंगा रोशनी में इन भवनों की सुंदर छटा सभी को अपनी ओर खींच रही थी।
एसपी ने एसएसबी जवानों के साथ किया पैदल मार्च
स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम को लेकर एसपी वृंदा शुक्ला भारत-नेपाल सीमा पहुंची। इस दौरान उन्होंने एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट बासुकी नंदन पांडे, नेपाली पुलिस, सीओ नानपारा प्रद्युम्न सिंह, थाना प्रभारी रुपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसपी ने सघन जांच, नो मेंस लैंड पर सघन गश्ती आदि के निर्देश दिए। एसपी ने एसएसबी जवानों व पुलिस के साथ रुपईडीहा कस्बा, नो मेंस लैंड पर गश्त कर लोगों को सुरक्षा का अहसास करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें