फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पलटी, पांच घायल

Wed, 25 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिहार के गया में पूर्वजों का कर्मकांड करने गए काठमांडू निवासी लोगों से भरी कार रुपईडीहा-बहराइच मार्ग पर बाबागंज नहर पुल के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे कार में सवार चालक समेत पांच लोग जख्मी हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें पीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन


नेपाल के काठमांडू निवासी हरीलाल (38) पुत्र पूर्णदेव, अपनी पत्नी धनलक्ष्मी (35) व परिवार के रामानंद (57) और श्यानता (38) के साथ तीन दिन पूर्व पूर्वजों के कर्मकांड के लिए कार से काठमांडू से भारत के बिहार प्रांत में स्थित गया गए थे।

गया में कर्मकांड को निपटाकर सभी रुपईडीहा के रास्ते काठमांडू जा रहे थे। बुधवार को सुबह तीर्थयात्रियों से भरी कार जब रुपईडीहा थाना अंतर्गत रुपईडीहा-बहराइच मार्ग पर बाबागंज क्षेत्र में गंगापुर के पास नहर पुल के निकट पहुंची, तभी अचानक सामने एक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा, साथ ही अनियंत्रित कार का अगला टायर भी अचानक फट गया। जिससे कार पेड़ से टकराते हुए खड्ड में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में कार में सवार हरीलाल, धनलक्ष्मी, रामानंद, श्यानता के अलावा बौंडी के ऊंचगांव निवासी चालक अजय सिंह जख्मी हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। सभी घायलों को कार से निकालकर बाबागंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर रामानंद और श्यानता की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें