फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में भाजपा समर्थित 59 लोगों ने कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पंचायत चुनाव पूरे दमखम से लड़ रही भाजपा ने जिले की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतारा है। शनिवार को नामांकन के पहले दिन पार्टी समर्थित 59 प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी के कई दिग्गज मौजूद रहे। केंद्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा इस बार पंचायत चुनाव पूरे दम खम के साथ लड़ रही है। पार्टी ने जिला पंचायत की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा है। जिले में शनिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। जिला पंचायत के सभी वार्डों के पार्टी के घोषित प्रत्याशी भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए।
विज्ञापन

यहां पर पूर्व सांसद , प्रदेश उपाध्यक्ष पदमसेन चौधरी, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, बलहा विधायक सरोज सोनकर, जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल के सभी प्रत्याशियों को जीत का मूलमंत्र दिया। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रत्याशियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी समर्थित 59 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शेष चार का नामांकन रविवार को होगा । उन्होंने बताया कि पार्टी की ओर से सभी समुदाय के लोगों को मैदान में उतारा गया है। उन्होंने बताया कि पार्टी समर्थित प्रत्याशी के अलावा भाजपा के नेताओं के चित्र व झंडे का प्रयोग अन्य प्रत्याशियों के लिए वर्जित है।
ऐसा करने पर संबंधित प्रत्याशी पर कार्यवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से अपील किया कि कोविड-19 महामारी से बचने के लिए जरूरी उपाय के साथ ही सरकार के निर्देशों का हरहाल में पालन करें। इस मौके पर नन्हेलाल लोधी, राहुल राय, गौरव वर्मा, हरिश्चन्द्र गुप्ता, सच्चिदानंद पाठक, सुषमा चौधरी, सुनील श्रीवास्तव, देवेन्द्र मिश्रा,आलोक अग्रवाल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, श्रवण शुक्ल, प्रमोद पाण्डेय, मनोज जायसवाल, प्रदीप सैनी, राजकुमार शुक्ला, हेमंत वर्मा, चन्द्रदेव त्रिपाठी, शशिकांत त्रिपाठी, सीताराम पाण्डेय, प्रशांत मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें