फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sat, 25 Jul 2015 12:08 AM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मटिहा मोड़ के पास शुक्रवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहा मोड़ गायघाट के पास बाइक से दो अज्ञात युवक जा रहे थे। लखीमपुर से बहराइच की ओर एक ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी बीच ट्रक ने बाइक को जोरदार सीधी टक्कर मार दी और ट्रक समेत भाग निकला। आसपास के लोग इकट्ठा हुए तब तक एक युवक ने दम तोड़ दिया।

उसकी आयु लगभग 28 वर्ष थी। बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। एसओ मोतीपुर यासीन खां मौके पर पहुंचे। बेहोश युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें