फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच हिंसा: आ गई रामगोपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, शरीर में धंसे थे 30 से अधिक छर्रे, इस तरह की हुई बर्बरता

Thu, 17 Oct 2024 10:36 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच

सार

Post mortem report of Ram Gopal: बहराइच हिंसा में मारे गए रामगोपाल मिश्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट इस बात के संकेत दे रहे है कि उनके साथ किस तरह की बर्बरता की गई। 
विज्ञापन
बहराइच हिंसा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बहइराच जिले की महसी तहसील के महराजगंज में हुए हत्याकांड में मृतक रामगोपाल मिश्रा के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई थी। दूसरे समुदाय के हत्यारोपियों ने राम गोपाल को गोली मारने से पहले उसकी जमकर पिटाई की थी। 

विज्ञापन


विभागीय सूत्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक रामगोपाल मिश्रा के शरीर में 30 से 35 छर्रे धसने की पुष्टि हुई हैं। वहीं छर्रे मृतक के चेहरे, गले और सीने में धंसे मिले हैं। जो साफ जाहिर कर रहे है कि उसे तीन से अधिक भरुआ कारतूस मारी गई है। मृतक के कंधों के नीचे भी मौत की पुष्टि के लिए गोली मारी गई है।

 सूत्र ने बताया कि गोली मारने से पहले मृतक की जमकर निर्मम पिटाई भी की गई है। जिससे मृतक के शरीर में कई चोट के निशान हैं और बाईं आंख के ऊपर धारे और ठोस हथियार से वार के निशान है। वही मौत का कारण हैमरेज मतलब अधिक रक्त स्राव निकला है। 
विज्ञापन


Trending Videos

अभी भी दिख रहा है तनाव 

हिंसा की चपेट में बहराइच। - फोटो : अमर उजाला।
घटना के तीन दिन होने के बाद अब जिले के अन्य इलाकों में तनाव की स्थित तो नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन महसी के महाराजगंज में अभी स्थित तनावपूर्ण बनीं हुई है। हालांकि सोमवार की रात से प्रशासन की सख्ती के चलते महाराजगंज में कोई घटना तो नहीं घटित हुई है। लेकिन कुछ शरारती तत्व अभी भी माहौल को बिगाड़ने में लगे हुए है। हालात यह कि शरारतीतत्वों द्वारा अब महसी मार्ग पर बाइक सवार व राहगीरों को रोककर उनकी आईडी देखकर हमला करना शुरू कर दिया है। बीते सोमवार से लेकर मंगलवार तक शरारतीतत्वों ने एक दर्जन लोगों के साथ मारपीट कर उनकों घायल किया है। इस दौरान शरारतीतत्वों के हमले में एक टीवी चैनल के रिपोर्टर भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका इलाज मेडिकल कालेज में चल रहा है। अगर प्रशासन द्वारा शरारतीतत्वों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया जाता है, तो एक बार फिर जिले का माहौल खराब होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

चप्पे चप्पे पर पुलिस, महसी में अधिकारियों का जमावड़ा 

बहराइच एसपी वृंदा शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
गोलीकांड के बाद हुए उपद्रव को लेकर मंगलवार को विशेष चौकसी बरती गई। महसी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जहां पीएसी व पुलिस के जवान तैनात रहे तो वही चौराहों पर कड़ा पहरा दिखा। वहीं एडीजी गोरखपुर जोन केएस प्रताप, कमिश्नर शशि भूषण लाल, डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला समेत आला अफसर महसी तहसील क्षेत्र में भ्रमण शील रहे। साथ डीएम व एसपी महसी में कैंप करती दिखी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें