प्रतिभा को निवाला बनाने से पहले भेड़ियां मक्कापुरवार निवासी मासूम डेढ़ वर्ष के अख्तररजा को भी निवाला बना चुकी हैं। इसके अलावा गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (08), नथुवापुर निवासी फकीरे (60) और उसकी बहु संपत (25) को घायल कर चुकी हैं।
बहराइच जिले में हरदी थाना क्षेत्र में भेड़ियों का आंतक बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार की रात मां के साथ सो रही नकवा निवासी प्रतिभा (2) को भेड़ियां उठा ले गई। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश में मगजमारी करते रहे। सुबह मासूम का क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा और बिखरा हुआ मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव वालों में चीख पुकार मची रही।
विज्ञापन
हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव निवासी राकेश कुमार की दो वर्षीय बेटी प्रतिभा शुक्रवार की रात अपनी मां कजरी के साथ घर के बाहर सो रही थी। इस दौरान भेड़िया ने प्रतिभा को दबोच लिया। मासूम की चीख सुना मां कजरी की नींद खुला तो बेटी को भेड़िये के जबड़े में देख उसकी चीख निकल गई।
कजरी ने घर के अन्य परिजनों को जगाया, लेकिन तब तक भेड़िया प्रतिभा को दबोच कर खेतों की ओर भाग गया। परिजनों ने उसका पीछा किया लेकिन अंधेरे में उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग और पुलिस को दी। परिजन ग्रामीणों के साथ रात भर मासूम की तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार की सुबह गांव से लगभग 500 मीटर दूर गेहुं के खेत में मासूम का शव मिला। बेटी का शव देख मां-बाप बिलख पड़े और गांव में सनसनी फैल गई। प्रतिभा के पिता राकेश कुमार ने कहा कि भेड़िया को पकड़ने में लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन
कइयों को घायल कर चुका है भेड़ियां
प्रतिभा को निवाला बनाने से पहले भेड़ियां मक्कापुरवार निवासी मासूम अख्तररजा (डेढ़ वर्ष) को भी निवाला बना चुकी हैं। इसके अलावा गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (08), नथुवापुर निवासी फकीरे (60) और उसकी बहु संपत (25) को घायल कर चुकी हैं।
थर्मोसेंसर कैमरों और ड्रोन से कर रहा निगरानी
भेड़िया को पकड़ने के लिए तीन स्थानों पर पिंजड़े लगाए गए हैं। साथ ही सात थर्मो सेंसर कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। जल्द भेड़िये को पकड़ लिया जाएगा। - मोहम्मद शाकिब, वन क्षेत्राधिकारी