बहराइच जिले के गोदानी बसाही में लोहा बनाने वाली फर्म से ठग ने धोखाधड़ी कर चार करोड़ का सरिया ले लिया। जब कंपनी ने अपने रुपये मांगे तो पैसे लौटाने से इंकार कर दिया।
बहराइच जिले के गोदानी बसाही में लोहा बनाने वाली फर्म से ठग ने धोखाधड़ी कर चार करोड़ का सरिया ले लिया। जब कंपनी ने अपने रुपये मांगे तो पैसे लौटाने से इंकार कर दिया। कंपनी के डायरेक्टरों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
रिसिया थाना पुलिस को सुदेश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड गोदानी बसाही के डायरेक्टर प्रतिनिधि मुजफ्फरनगर प्रेमपुरी निवासी संजय और राजीव जैन ने तहरीर दी। बतया कि उनकी कंपनी सरिया निर्माण का कार्य करती है। जिसमें लखनऊ मल्हौर रोड हनुमान मंदिर चिनहट निवासी अमित सिंघानिया कमीशन लेकर अप्रैल 2021 से नवंबर 2022 तक हमारी फर्म से सरिया खरीदकर अपनी फर्म बीएल इंटरप्राइजेज लखनऊ व ब्लोप संस गोंडा के माध्यम से या सीधे पार्टी के नाम से भी माल का विक्रय करता था। जिसका कमीशन विक्रय के आधार पर इनवाइस के माध्यम से लेता था।
सात नबंवर 2022 से 18 नवंबर 2022 के बीच उसने चार करोड़ 39 लाख नौ हजार दौ सौ 25 रुपये बिक्री के शेष है। जिसका भुगतान वह नहीं कर रहा है। जिससे कंपनी के रोजमर्रा के कार्यों में बाधा उत्पन्न होने के साथ ही फर्म का बड़ा नुकसान हो रहा है। इस तरह अमित ने आपराधिक साजिश रचकर हमारी फर्म के साथ विश्वासघात व धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये दबा लिए है। कई बार बोलने व नोटिस देने के बाद भी रुपये नहीं दे रहा है और धमकी भी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।