फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबे दो दोस्त

Mon, 29 Jul 2024 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
पानी भरे गड्ढे के पास मौजूद ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
बौंडी थाना क्षेत्र के भदवानी गांव में हुई हृदय विदारक घटना
विज्ञापन

धान के खेत व रोपाई देखने जो रहे थे दोनो बालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बौंडी (बहराइच)। बौंडी थाना क्षेत्र स्थित बेलहा बेहरौली तटबंध किनारे स्थित खेत में धान की रोपाई देखने जा रहे दो दोस्त गड्ढे में डूब गए। भदवानी गांव निवासी दोनों दोस्तों अखंड प्रताप सिंह (10) और ध्रुव सिंह (09) का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भदवानी निवासी अखंड प्रताप सिंह व ध्रुव दोनों दोस्त थे और रविवार की सुबह खेत देखने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इस दौरान बेलहा बेहरौली तटबंध के पास स्थित खेत जाने वाले रास्ते पर निर्माणाधीन पुलिया के पास दोनों के कपड़े टंगे मिले। कपड़े देख अनहोनी की आशंका में परिजन बिलख पड़े और गड्ढे में उनकी तलाश शुरू की। लगभग आधे घंटे की खोजबीन के बाद दोनों के शव गड्ढे से बरामद हुए तो कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंचे बौंडी थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने ठेकेदार की लापरवाही से मौत होने का लगाया आरोप
दो बच्चों की मौत से पूरे गांव में कोहराम जैसी स्थिति रही और सभी की आखें नम रहीं। इस दौरान मृतक बच्चों के परिजनों ने पुलिया बनाने वाले ठेकेदार पर भी आरोप लगाया। परिजनों ने आरोप लगाया कि तटबंध से लगे मार्ग पर पुलिया निर्माण के लिए ठेकेदार ने गड्ढे खोदवा दिए हैं। अगर इसे पटवा दिया होता तो बच्चे बच जाते। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि बच्चे गड्ढे की गहराई से अनभिज्ञ होकर नहाने के लिए उतरे होंगे और डूब गए। दो बच्चों की मौत की सूचना पर जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र तरंगी, राम दयाल पाल सहित भारी संख्या में लोग सांत्वना देने गांव पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें