फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News : दहेज में एसी और कार नहीं मिलने पर नवविवाहिता को दिया तलाक

Mon, 24 Oct 2022 06:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच

सार

सना ने बताया की परिजनों से दहेज में कार और एसी देने की बात बताई तो सभी ने असमर्थता जताई। जिसके बाद ससुराल वालो ने मारपीट कर तलाक देकर घर से भगा दिया। सना ने एसपी केशव कुमार के पास न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहराइच जिले में एक युवती की शादी परिजनों ने लखनऊ के एक लड़के के साथ की थी। परिजनों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार लड़के वालों को उपहार भी दिए थे। लेकिन ससुराल वालों ने लड़की से कार और एसी की मांग और मांग न पूरी होने पर उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर घर से निकल लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शहर के किला मोहल्ला निवासी सना की शादी फरवरी 2022 में लखनऊ निवासी सारिक के साथ हुई थी। सना के भाइयों के मुताबिक बहन की शादी में सामर्थ्य अनुसार उपहार के रूप में लाखों रुपए कैश, एक स्कूटी, गहने आदि दिए गए थे। सना ने बताया की शादी में मिले उपहारों से ससुराल वालों का पेट नहीं भरा और शादी के बाद से ही दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।

 

सना ने बताया की परिजनों से दहेज में कार और एसी देने की बात बताई तो सभी ने असमर्थता जताई। जिसके बाद ससुराल वालो ने मारपीट कर तलाक देकर घर से भगा दिया। सना ने एसपी केशव कुमार के पास न्याय की गुहार लगाई। एसपी के हस्तक्षेप के बाद नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नगर कोतवाल शैलेश सिंह ने बताया की पति सारिक और उसके परिजनों पर मारपीट, जानमाल की धमकी, मुस्लिम महिला विवाह अधिनियम आदि में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें