फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर जब्त की 25 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन की ओर से शुक्रवार को नगर क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर अभियान चलाया गया। इस मौके पर 25 किलो पॉलिथीन जब्त कर करीब 11 हजार का जुर्माना वसूला गया। डीएम ने प्रतिबंधित पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने को लेकर नगर पालिका के ईओ बालमुकुंद मिश्रा को निर्देश दिए थे। इसी के तहत ईओ की अगुवाई में सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, कर अधीक्षक साधना, राजस्व निरीक्षक सतीश कुमार व प्रतिमा श्रीवास्तव की टीम ने नगर में अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान टीम ने चौक बाजार में करीब एक दर्जन दुकानों व कई ठेलों पर पहुंचकर तलाशी ली। इस दौरान दुकानों व ठेलों से टीम ने 25 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की। साथ ही 11 हजार रुपये जुर्माना भी वसूला। साथ ही दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने की चेतावनी भी दी। ईओ ने बताया कि पूरे शहर को प्रतिबंधित पॉलिथीन से मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया जाता रहेगा। उन्होंने शहरवासियों व व्यापारियों से शहर को प्रतिबंधित पॉलिथीन से मुक्त कराने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें