फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहली बार 17 को होगा नीट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में पहली बार नीट का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा आगामी 17 जुलाई को दो परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 1625 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा का आयोजन नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। जिले का नोडल अधिकारी जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. हेमलता तिवारी को नामित किया है।
विज्ञापन

नीट में शामिल होने के लिए अभी तक बहराइच व श्रावस्ती जनपद के अभ्यर्थियों को लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर परीक्षा देने के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में उनका समय व धन भी खर्च होता था। लखनऊ जाने में ग्रामीण अंचलों के अभ्यर्थियों विशेषकर लड़कियों को काफी परेशानियां उठानी पड़तीं थीं, लेकिन अब नीट का आयोजन जिला स्तर पर होने से लोगों को काफी आसानी होगी।
अभ्यर्थियों का धन व समय भी बचेगा। नोडल अधिकारी डॉ. हेमलता तिवारी ने बताया कि परीक्षा आगामी 17 जुलाई को आयोजित होगी। परीक्षा का आयोजन किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय व जयपुरिया स्कूल में किया जा रहा है। किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 833 व जयपुरिया स्कूल में 792 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए सभी अभ्यर्थियों की कड़ी तलाशी के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा के आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें