फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंड-बाजा नहीं बजाया तो तोड़ डालीं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली थाना क्षेत्र के आनंदनगर बड़खड़िया में मैलानी से आई एक बरात के दौरान बैंड-बाजा न बजाने पर स्थानीय लोगों ने काफी उत्पात मचाया। नाराज लोगों ने बरात में आई इनोवा और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी भी तोड़ दी। बीच-बचाव करने आए दूल्हे के मामा को मारकर लहूलुहान कर दिया। घटना में कई अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। इसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

घटना चार जुलाई की है। आनंद नगर के बड़खड़िया सुजौली निवासी राजकुमार के घर लड़की की शादी थी। बरात मैलानी से आई थी। द्वाराचार का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के बृजेश, रामआजाद, लालजी, राजिंद्र, मन्नू व छोटू ने बरात के साथ आया बैंड-बाजा बजवाने को कहा। बैंड वालों ने कहा कि बराती भोजन कर लें, इसके बाद बजाएंगे। बराती पक्ष के कुछ लोग भी यही बात कहने लगे। इसी बात पर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने लगा और हाथापाई तक नौबत आ गई। आरोप है कि उक्त छह लोगों ने लोहे का रॉड उठाकर मौके पर खड़ी इनोवा और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी तोड़ दी। दूल्हे के मामा रंजीत को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। करीब एक घंटे तक बवाल चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद उक्त छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें