फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को ले जाने के लिए साले की गर्दन पर रखा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। एक युवक ने फिल्मी अंदाज में साले की गर्दन पर चाकू रख दिया। इसके बाद ससुरालवालों पर पत्नी को भेजने का दबाव बनाने लगा। दिनभर चले ड्रामे के बीच पुलिस की एंट्री हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका। आखिरकार पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट के ग्राम थैलिया मजरा बदुवापुर निवासी राधेश्याम मिश्रा ने 20 वर्षीय बेटी शिवरानी का विवाह गोंडा के कपूरपुर गांव निवासी राम सजीवन उर्फ देवेंद्र कुमार चौबे के साथ डेढ़ वर्ष पूर्व किया था। आरोप है कि विवाह के बाद देवेंद्र दहेज के लिए शिवरानी को प्रताड़ित करने लगा था जिससे तंग आकर शिवरानी छह माह पूर्व मायके चली आई थी। शिवरानी की गोद में आठ माह का बेटा रियांश है। शिवरानी ने इसकी शिकायत महिला आयोग में की थी। शिकायत वापस लेने के लिए पति लगातार दबाव बना रहा था। शिकायत वापस न होने पर मंगलवार को देवेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा गया।
यहां वह 14 वर्षीय साले शिवशंकर मिश्रा को लेकर दो मंजिला मकान की छत पर चढ़ गया और उसकी गर्दन पर चाकू रखकर पत्नी को वापस भेजने का दबाव बनाने लगा। काफी हंगामा होने के बाद आसपास के लोगों ने सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंचे एसओ निखिल कुमार श्रीवास्तव ने जीजा के चंगुल से साले को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया, लेकिन असमर्थ नजर आई। हालांकि, बाद में एसओ ने सूझबूझ दिखाते हुए बवाल कर रहे जीजा को धर दबोचा। दो धारदार हथियार बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया गया। एसओ ने बताया कि शिवरानी की मां रीता की तहरीर पर देवेंद्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें