फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला एक्सप्रेस चली, 44 उपनिरीक्षक इधर से उधर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कानून-व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ने सोमवार की देर रात 44 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया। कई उपनिरीक्षकों को थाने में तैनाती दी गई है। उधर, एसपी के इस कदम से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। चर्चा है कि जल्द ही एसपी सिपाहियों का भी तबादला करेंगे।
विज्ञापन

एसपी केशव चौधरी ने बताया कि कोतवाली देहात में तैनात एसआई वीरपाल सिंह को कानूनगोपुरा चौकी इंचार्ज, जरवलरोड थाने में तैनात एसआई विनोद कुमार सिंह को रोडवेज चौकी इंचार्ज, बौंडी थाने में तैनात एसआई अयोध्या सिंह को घंटाघर चौकी इंचार्ज, नानपारा कस्बा चौकी इंचार्ज अनुराग प्रताप सिंह को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन में तैनात एसआई दिवाकर तिवारी को तिकोनीबाग चौकी इंचार्ज, राजा बाजार चौकी इंचार्ज अमित प्रकाश को टिकोरा मोड़ चौकी इंचार्ज, कोतवाली देहात में तैनात एसआई राजकुमार को चिलवरिया चौकी इंचार्ज,
रामगांव थाने में तैनात एसआई महेंद्र कुमार को जिला कारागार चौकी इंचार्ज, जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज अशोक कुमार को चित्तौरा चौकी इंचार्ज, टिकोरा मोड़ चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर प्रजापति को गल्लामंडी चौकी इंचार्ज, बक्शीपुरा चौकी इंचार्ज कौशर अली को कोतवाली कैसरगंज, पुलिस लाइन में तैनात एसआई दीवान असलम को बक्शीपुरा चौकी इंचार्ज, कारागार चौकी इंचार्ज सुरेंद्र प्रताप बौद्ध को थाना हरदी, बाबागंज चौकी इंचार्ज संतोष सिंह को वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली नगर, महसी तहसील चौकी इंचार्ज हरीश सिंह को खुटेहना चौकी इंचार्ज, पुलिस लाइन में तैनात रहे एसआई अमरनाथ मिश्र को मल्लावां चौकी इंचार्ज, घंटाघर चौकी इंचार्ज रामसुधार यादव को जरवल कस्बा इंचार्ज,
विज्ञापन

यूपी 112 में तैनात एसआई गजराज यादव को गंडारा चौकी इंचार्ज, रिसिया थाने में तैनात एसआई नेपाल सिंह को भग्गड़वा चौकी इंचार्ज, रोडवेज चौकी इंचार्ज दुर्गविजय सिंह को रिसिया मोड़ चौकी इंचार्ज, गल्लामंडी चौकी इंचार्ज धनंजय तिवारी को कस्बा चौकी इंचार्ज नानपारा, अपराध शाखा में तैनात रहे एसआई योगेंद्र सिंह को गुरगुट्टा चौकी इंचार्ज, कैसरगंज कोतवाली में तैनात रहे एसआई राकेश सिंह को राजा बाजार चौकी इंचार्ज, दरगाह थाने में तैनात रहे एसआई शैलेंद्र सोनकर को समतलिया चौकी इंचार्ज व चुनाव सेल में तैनात एसआई सूरज कुमार को जालिमनगर चौकी इंचार्ज बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें