फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे में 60 करोड़ का ही करा पाए भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिला मुख्यालय से ब्लॉक मुख्यालय तक सभी अधिकारी अलर्ट हो गये थे। कंप्यूटर पर डोंगल पहले से लगा दिया गया था। जहां नेटवर्क कमजोर था वहां वाईफाई सपोर्ट ले लिया गया। सभी अधिकारी कंप्यूटर पर टकटकी लगाए थे कि अचानक मनरेगा का बकाया भुगतान शुरू हो गया। अफसरों ने पूरी ताकत लगा दी फिर भी पूरा भुगतान नहीं करा पाए। डेढ़ घंटे में 60 करोड़ का ही भुगतान हो सका था कि ग्राम्य विकास विभाग के अकाउंट में पैसा खत्म हो गया। इस तरह बकाया 165 करोड़ की तुलना में 60 करोड़ रुपये का ही भुगतान हो सका। पूरा भुगतान न होने के कारण प्रधान से लेकर ब्लॉक प्रमुख तक गुस्से में हैं। अफसरों के फोन घनघनाने लगे, लेकिन कोई कुछ नहीं कर पाया। बताया जा रहा है कि ज्यादा भुगतान न हो पाने की दो वजहें हैं। एक तो नेटवर्क कमजोर रहा दूसरा नेताओं के दबाव की वजह से काम बाधित होता रहा।
विज्ञापन

मनरेगा के कार्यों का भुगतान विगत नौ महीने से नहीं हुआ था। इसको लेकर जिलेभर में बवाल मचा था। संपूर्ण कार्य प्रभावित थे। कहीं-कहीं कार्य रोक दिए गये थे। भुगतान के लिए ठेकेदार, प्रधान आदि ब्लॉकों और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। इसी बीच सूचना आई कि पूरे प्रदेश के लिए केंद्र सरकार ने 14 सौ करोड़ रुपये जारी किए हैं। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से भुगतान के लिए विंडो खुल जाएगी। सभी जिलों के लोग अपना-अपना भुगतान करा लें। सूचना आते ही समस्त ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में भुगतान की समस्त पत्रावलियां तैयार कर लीं थीं। इसके बाद दोपहर 12 बजे से पहले ही कंप्यूटर के सामने बैठ गये।
विशेश्वरगंज, तेजवापुर, हुजूरपुर और कैसरंज में अचानक नेटवर्क की समस्या आने लगी। यहां हर ब्लॉक में लगभग-10-10 करोड़ रुपये का ही भुगतान हो सका था कि अचानक नेटवर्क कमजोर हो जाने के कारण काम ठप हो गया। कुछ ब्लॉकों में इसलिए भी भुगतान कम हुआ क्योंकि यहां पर पहले आप-पहले आप चलने लगा। इसका कारण नेताओं का दबाव बताया जा रहा है। इस वजह से ज्यादा दिक्कतें आईं।
विज्ञापन

बलहा ब्लॉक ने भुगतान कराने में ताकत झोंक दी। इस ब्लॉक में डेढ़ घंटे में 10 करोड़ 72 लाख रुपये का भुगतान हो सका। रिसिया ब्लॉक में सात करोड़ 20 लाख का ही भुगतान हो सका। शिवपुर ब्लॉक में छह करोड़ 86 लाख जबकि जरवल ब्लॉक में सात करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान कराया।
भुगतान की ब्लॉकवार स्थिति (करोड़ में)
बलहा 10.72
चित्तौरा 03.75
हुजूरपुर 02.75
जरवल 07.5
कैसरगंज 02.39
महसी 03.89
मिहींपुरवा 03.8
नवाबगंज 02.61
फखरपुर 4.24
पयागपुर 03.15
रिसिया 07.20
शिवपुर 06.86
तेजवापुर 02.8
विशेश्वरगंज 01.82
इसी हफ्ते आ सकता हैं 12 सौ करोड़
सूत्रों के मुताबिक, इसी हफ्ते भारत सरकार फिर 12 सौ करोड़ रुपये जारी करेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस तरह जिले में आधे से अधिक का बकाया भुगतान हो जाएगा। किस तिथि पर धन जारी होगा। इसके बारे में स्पष्ट कोई नहीं बता पा रहा है।
बहराइच जिले में नौ महीने से भुगतान नहीं हुआ था। जिले में 165 करोड़ रुपये का भुगतान होना था। अधिकतम भुगतान की तैयारी थी, लेकिन डेढ़ घंटे में पैसा खत्म हो गया। कुल 60 करोड़ का भुगतान हो पाया है। आगामी किस्त का इंतजार किया जा रहा है। जैसे ही पैसा जारी होगा भुगतान करा दिया जाएगा। -केडी गोस्वामी, उपायुक्त मनरेगा, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें