फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

106 लीटर कच्ची शराब बरामद, चार चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कच्ची शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए आबकारी विभाग ताबड़तोड़ छापे मार रहा है। मंगलवार को भी आबकारी विभाग की टीमों ने कई जगह छापे मारे। इस दौरान भारी मात्रा में 106 लीटर कच्ची शराब व लहन बरामद की गई। सात मामले पंजीकृत करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

घाघरा का कछार व भारत-नेपाल सीमा पर जंगली क्षेत्र अवैध शराब कारोबारियों के लिए काफी मुफीद साबित होता है। यहां अवैध शराब का उत्पादन कर धंधेबाज जनपद के विभिन्न हिस्सों में भेजते हैं। बिक्री के लिए भेजते हैं। इसके साथ ही पड़ोसी देश नेपाल से भी शराब तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाई जाती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीमें अभियान चला रही हैं।
मंगलवार को आबकारी निरीक्षक सदर, नानपारा व कैसरगंज के नेतृत्व में गठित टीमों ने हरदी, जरवल रोड, मोतीपुर और मुर्तिहा क्षेत्र के सुखनदिया, आदिलपुर, मोहन पीपरी व जुमेरपुर समेत अन्य स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान विभिन्न स्थानों से 106 लीटर कच्ची शराब व दो सौ किलोग्राम लहन बरामद की गई। आबकारी कर्मियों ने मौके से बरामद लहन को नष्ट करा दिया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें