फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास काटने गये किसान को बाघ ने मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। कतर्नियाघाट के वन क्षेत्र में घास काट रहे किसान पर बाघ ने हमला कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ग्रामीण दहशत में हैं। वन विभाग ने गांव में गश्त बढ़ा दी है। साथ ही ग्रामीणों से अपील की है कि जंगल की ओर न जाएं। वन विभाग ने मृतक के परिवार को पांच लाख का मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन

सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव निवासी 57 वर्षीय घनश्याम बुधवार को जंगल में घास काटने गये थे। बताया जाता है कि इसी दौरान जंगल की ओर से बाघ निकल आया और किसान पर हमला कर दिया। चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े तो बाघ जंगल की ओर भाग गया। तब तक घनश्याम बुरी तरह जख्मी हो चुका था। आनन-फानन में उसे सीएचसी, मिहींपुरवा भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर कतर्नियाघाट के रेंजर व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, किसान की मौत से घर में कोहराम मचा है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, ग्रामीणों ने बताया कि भरथापुर गांव गेरूआ नदी के दूसरे छोर पर बसा है। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को नाव की सहायता से नदी पार कर सीएचसी, मिहींपुरवा पहुंचाया जहां इलाज के दौरान किसान ने दम तोड़ दिया। एसडीओ अमित सिंह ने बताया कि बाघ के हमले की सूचना पर तत्काल वन विभाग की टीम भेजी गई। घटना के बाद से गांव में टीम गश्त कर रही है। मृत किसान के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें