फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता से अधिक सवारियां मिलने पर स्लीपर बस सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एआरटीओ प्रवर्तन ने बुधवार को डग्गामार व अधोमानक वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। कैसरगंज में जांच के दौरान एक स्लीपर बस में मानक से अधिक सवारियां मिलने पर उसे सीज कर दिया गया। इसके बाद पयागपुर में भी जांच अभियान चलाया गया। हालांकि, इस दौरान वहां कोई अधोमानक वाहन संचालित होता नहीं पाया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह ने बताया कि कैसरगंज में वाहनों की जांच के दौरान स्लीपर कोच बस नंबर यूपी 15 ईटी 4044 को रोककर जांच की गई। इस दौरान बस में 60 यात्रियों की क्षमता के विपरीत 100 सवारियां मिलीं। क्षमता से अधिक सवारियां होने पर बस सीज कर दी गई। इसके बाद पयागपुर क्षेत्र में भी जांच अभियान चलाया गया। हालांकि, इस दौरान कोई वाहन अधोमानक नहीं पाया गया। उन्होंने बताया कि वाहनों की जांच का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें