फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र निवासी महिला ने गांव के कुछ लोगों पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। महिला ने डीएम को पत्र सौंपकर दबंगों पर कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर 21 जून को आत्मदाह की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मायावती ने पत्र में कहा है कि उसकी जमीन थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्हौरा में है। राजस्व अभिलेखों में उसका नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के भूलन प्रसाद, लक्ष्मी, निर्मल कुमार आदि ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। मामले में कई बार थानाध्यक्ष व अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन सुनवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं। महिला ने थाने की पुलिस पर विरोधियों से मिला होने का आरोप भी लगाया है। मायावती ने चेतावनी दी है कि 20 जून तक कार्रवाई नहीं हुई तो 21 को वह कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल आत्मदाह कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें