फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारों में लगी आग, गिरने लगे आग के गोले

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बा स्थित हज्जिन मस्जिद चौराहे पर सोमवार की रात नौ बजे अचानक जर्जर तारों में शॉर्ट शार्किट से आग लग गई। करीब आधे घंटे तक आग के गोले नीचे गिरते रहे। इससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। आधे घंटे के बाद विद्युत आपूर्ति बंद की गई तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कस्बा स्थित हज्जिन मस्जिद चौराहे पर सोमवार की रात नौ बजे के करीब मस्जिद के आसपास के लोग इकट्ठा हुए। कुछ लोग नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकले। इसी दौरान बगल से गुजर रहे तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग लगने से बिजली के तार धू-धूकर जलने लगे। आग के गोले नीचे गिरने लगे। इससे आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने सूचना उपकेंद्र पर दी, लेकिन आधे घंटे तक उपकेंद्र के अधिकारियों ने घटना का संज्ञान नहीं लिया।
हालांकि, आधे घंटे बाद उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप की गई तब लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, शॉर्ट सर्किट से पूरी रात आपूर्ति बंद रहने के चलते लोगों ने छतों पर पूरी रात काटी। स्थानीय निवासी हसीब खान, जमील अहमद, सुषमा, जावेद, रिजवान आदि का कहना है कि आए दिन जर्जर तारों में आग लग जाती है जिससे आसपास के लोगों में भय बना रहता है। चेतावनी दी कि जल्द ही तार नहीं बदले गए तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें