फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र से कच्ची शराब की तस्करी करने वाले दो तस्करों को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से 42 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों को आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्रीधर पाठक ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवान सीमा क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में सीमा क्षेत्र के पिलर संख्या 654/13 के पास दिखे। इस पर पुलिस कर्मियों ने दोनों को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से 42 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। दोनों अभियुक्तों की पहचान भूरे व अमृतलाल निवासी बसौना थाना रुपईडीहा के रूप में हुई। तस्करों की गिरफ्तारी करने वालों में एसएसबी के निरीक्षक संजय कुमार व पुलिस उपनिरीक्षक प्रेमचंद यादव समेत अन्य कर्मी शामिल रहे। दोनों तस्करों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें