फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, मासूम की मौत, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। लखनऊ-बहराइच हाईवे पर जरवल कटी के पास ई-रिक्शा में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गये। रिक्शे में सवार मासूम की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जरवलरोड थानाक्षेत्र के नयापुरवा गांव के लगभग 12 लोग ई-रिक्शे पर सवार होकर कैसरगंज के महमूद शाह बाबा मजार पर लगे मेले में गये थे। मेला देखने के बाद सभी ई-रिक्शा से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब ई-रिक्शा लखनऊ-बहराइच हाईवे पर कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के जरवल कटी के पास पहुंचा तभी पीछे से रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा के परखच्चे उड़ गये और उसमें सवार जरवल कस्बा निवासी पांच वर्षीय जोया पुत्री हनीफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 वर्षीय आशिया, 18 वर्षीय नज्जो, 20 वर्षीय राबिया, 10 वर्षीय मो. उमर, 17 वर्षीय शाहजहां, पांच वर्षीय हारिस, पांच वर्षीय कैफ, छह वर्षीय सावेश, व 10 वर्षीय खुशनुमा गंभीर रूप से घायल हो गये। सभी घायलों को सीएचसी कैसरगंज में भर्ती कराया गया। कैसरगंज कोतवाल दद्दन सिंह ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। रोडवेज चालक को मौके पर हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें