फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। गेहूं क्रय केंद्र से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर की नदी पार करते समय डूबने से मौत हो गई। युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाने के लिए गोताखोर लगाए। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

खैरीघाट थाना क्षेत्र के बौंडी गांव निवासी 48 वर्षीय कृपाराम उर्फ छोटकऊ मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। बताया जाता है कि बुधवार को वह नदी पार कर बाजपुरवा गांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर मजदूरी करने गये थे। वापसी के दौरान जलस्तर बढ़ जाने के कारण नदी में डूब गये। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने नदी में गोताखोरों को लगाया। बृहस्पतिवार को गोताखोरों ने शव बरामद कर लिया। खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें