फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून से पहले करा लें सड़कों की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले 37 सूत्रीय विकास कार्यक्रमों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने की। डीएम ने प्रशासकीय विभागों व कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि बेहतर समन्वय के साथ सभी आनगोइंग प्रोजेक्ट निर्धारित समयावधि व निर्धारित मानक के अनुसार पूर्ण किए जाएं।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं विशेषकर लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि वर्षा ऋतु से पूर्व ही सड़क परियोजनाएं पूरी कर ली जाएं। जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों की आवश्यक मरम्मत आदि का कार्य मानसून से पूर्व करा लिया जाए जिससे संभावित बाढ़ के दौरान राहत व बचाव कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे। सड़कों व सेतुओं के निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि निर्माणाधीन सेतुओं का निरीक्षण कराया जाए।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. एसके सिंह, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, सीएमएस डॉ. एमएमएम त्रिपाठी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एमके सचान, उप निदेशक कृषि टीपी शाही, डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल, उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी, जिला गन्ना अधिकारी शैलेश मौर्या, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी एके गौतम, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें