फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो चोरों को रंगे हाथ दबोचा, दो साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। कठौतिया गांव में घर में घुसकर चोरी कर रहे दो चोरों को गृह स्वामी व ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया। दो अन्य चोर मौके से फरार हो गये। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों चोर को थाने ले गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के कठौतिया गांव निवासी जनार्दन ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग साढ़े तीन बजे घर में खटपट की आवाज सुनाई दी। उठकर देखा तो चार चोर बक्शे का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात भर रहे थे। शोर मचाया तो दो चोर बाइक से भाग गये। बाकी दो को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से जेवरात व नगदी बरामद हुई। पीड़ित ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपनी पहचान लखीमपुर खीरी जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के सिंगावर निवासी छोटे व धौरहरा थानाक्षेत्र के परवा निवासी कवाम के रूप में बताई।
मुर्तिहा कोतवाल शशिकुमार राणा ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाने लाया गया। तलाशी के दौरान नगदी, बक्शा, जेवरात समेत अन्य सामान बरामद हुआ। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चोरों के खिलाफ ईशानगर थाने में चोरी, हत्या व डकैती समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

खैरीघाट। थाना क्षेत्र के शेखनपुरवा गांव निवासी मोहम्मद यासीन के घर में चोर घुस गये और तीन लाख नगद, चांदी के आभूषण व बर्तन समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गये। पीड़ित के अनुसार लगभग 10 लाख की चोरी हुई है। खैरीघाट थानाध्यक्ष निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें