फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार 12 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पिछली बार आयोजित विश्व योग दिवस कोरोना संक्रमण की भेंट चढ़ गया था, लेकिन इस बार जिले में इसे भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसोसिएशन की ओर से इस बार स्वाधीनता का अमृत महोत्सव की तर्ज पर योग दिवस मनाया जाएगा। वहीं, इस बार के योग दिवस पर एसोसिएशन ने 12 लाख से अधिक लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है और इसकी पूर्ति के लिए लोगों से मुलाकात कर योग की जानकारी भी दी जा रही है। यही नहीं फखरपुर ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में बच्चों ने योगाभ्यास भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शिक्षक राजेश वर्मा ने बताया कि चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव की धरती पर इस बार भव्यता के साथ योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार एसोसिएशन की ओर से जिले में निवासरत अधिकतम परिवारों को योग दिवस पर आमंत्रित करने व कम से कम परिवार के एक सदस्य को जोड़ने का लक्ष्य है। अभियान सफल बनाने के लिए 12 लाख से अधिक लोगों को योग दिवस पर जोड़ने की तैयारी है। इसके लिए एसोसिएशन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान सफल बनाने के लिए प्रतिदिन 100 से 500 लोगों को योग की जानकारी देने व उन्हें अन्य लोगों को योग के प्रति प्रोत्साहित करने का संकल्प दिलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र व योग एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा से मुलाकात कर आवश्यक सुझाव लिए गये हैं।
योग एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि फखरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में योग एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने योगाभ्यास शुरू कर दिया है। योग एसोसिएशन की सचिव कृष्णा पांडेय के बेटे अनय, महिला कोच ज्योति रानी के बेटे निपुन, एसोसिएशन के सचिव कमलेश वर्मा की बेटियों तरन्नुम, जैनब, साक्षी आदि योगाभ्यास में जुट गईं हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें