फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर हो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तहसील नानपारा के अलीनगर कला व शिवपुर गांव निवासी गरीब उपभोक्ताओं ने क्षेत्र के कोटेदार पर गंभीर आरोप लगाए है। इस मामले में कार्डधारियों ने डीएम को एक शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी कोटेदार के खिलाफ जांच कराकर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अलीनगर कला व शिवपुर के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपे गए पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत अलीनगर कला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कोटे की दुकान वसीम अहमद के नाम से है। आरोप है कि कोटेदार द्वारा आए दिन ग्रामीणों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है। पात्र गृहस्थी के उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट पांच किलो के सापेक्ष चार किलो की खाद्यान्न का वितरण ही किया जाता है जबकि अंत्योदय के उपभोक्ताओं के हिस्से में 35 किलो के सापेक्ष महज 30 किलो खाद्यान्न ही आता है। कोटेदार की ओर से ग्राम प्रधान को कभी उठान व वितरण की कोई सूचना नही दिया जाता और न ही प्रधान के हस्ताक्षर ही करवाया जाता है। पीड़ितों ने डीएम से इस पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें