फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टैंकर में भिड़ंत, तीन की मौत, 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दिल्ली से नेपाली सवारियों को भरकर नेपाल जा रही टाटा विंगर कार टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीन नेपाली नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल नेपाली नागरिकों का हालचाल लेने के लिए एसपी व सिटी मजिस्ट्रेट भी दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे। घायलों से वार्ता कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। घटना की सूचना के बाद परिवारीजनों में हाहाकार मचा हुआ है।
विज्ञापन

लखनऊ-बहराइच हाईवे पर देहात कोतवाली क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास शनिवार की सुबह टाटा विंगर कार व टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार टैंकर में ही चिपक गया। हादसे में घटनास्थल पर 40 वर्षीय देश बहादुर थापा, 45 वर्षीय अजय व 45 वषीय राधा पत्नी मनीराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कार में सवार 12 नेपाली नागरिक घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना पर सीओ सिटी विनय द्विवेदी व देहात कोतवाल सत्येंद्र बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ ने घटना की सूचना एसपी को दी। सूचना मिलते ही एसपी केशव चौधरी व सिटी मजिस्ट्रेट ज्योति राय दलबल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। एसपी ने घायलों से उनका हालचाल जाना। एसपी ने देहात कोतवाल को निर्देश दिया कि किसी भी घायल मरीज को कोई समस्या हो तो उसका समाधान तत्काल कराया जाए। परिजनों को सूचना दी जाए और अज्ञात शव की शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किया जाए। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि टैंकर व कार में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार टैंकर में घुस गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। कार को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने क्रेन मंगवाई। उसके बाद कार को बाहर खींचा गया। सुबह होने के कारण जाम की स्थिति नहीं पैदा हुई। पुलिस ने आनन-फानन में वाहनों को किनारे खड़ा कर यातायात सुचारु करवाया।
विज्ञापन

सड़क हादसे में 35 वर्षीय रविंद्र वर्मा पुत्र रामसेवक, 32 वर्षीय मनीराम पुत्र मान सिंह, 40 वर्षीय हकीउल्ला पुत्र नसीबुल्ला, पांच वर्षीय खुशी पुत्री मनीराम, 18 वषीय प्रकाश पुत्र भोला, 50 वर्षीय लक्ष्मी पत्नी मान सिंह, 29 वर्षीय जिवान पुत्र जीत बहादुर, 28 वर्षीय सज्जन थापा पुत्र भगत थापा, 13 वर्षीय श्रीराम सिंह पुत्र मनीराम, 41 वर्षीय तेज बहादुर पुत्र लोले बहादुर, 39 वर्षीय बीरबल पुत्र मान बहादुर, 37 वर्षीय तिलक बहादुर पुत्र बाल बहादुर, 41 वर्षीय अमन पुत्र जिवान सिंह, 36 वर्षीय अमृता सोना पत्नी बीरबल, 30 वर्षीय सलमान व 40 वषीय नया बहादुर घायल हो गए।
देहात कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर तत्काल सीओ सिटी व देहात कोतवाल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सूचना पर मैंने खुद अस्पताल पहुंचकर घायल यात्रियों से वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मदद के लिए पुलिस तत्पर है। पुलिस हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन

- केशव चौधरी, एसपी, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें