फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज की 20 दुकानों पर छापा, छह को नोटिस, एक का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बीज की 20 दुकानों पर छापा, छह को नोटिस, एक का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन

- गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध न होने पर एफआईआर की चेतावनी
फोटो 36 व 37 में है।
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को कृषि विभाग की टीम ने सदर तहसील व नानपारा में खाद व बीज की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापा मारा। इस दौरान 20 दुकानों पर छापा मारक बीज गुणवत्ता, नोटिस बोर्ड व कागजात की सघन जांच की गई। रखरखाव व गुणवत्ता ठीक न पाए जाने पर छह दुकानदारों को नोटिस जारी की गई और बिना लाइसेंस फर्टिलाइजर बेच रहे एक दुकानदार का लाइसेंस निरस्त किया गया।
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह से ही अभियान शुरू किया गया। इसमें सदर व नानपारा तहसील की 20 दुकानों पर छापा मारा गया। 25 नमूने संकलित कर जांच के लिए भेजे गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान जियाउल हक बीज भंडार, झिंगहाघाट, किसान बीज भंडार, बेगमपुर, मौर्या बीज भंडार, बेगमपुर, मोहित इंटरप्राइजेज, नानपारा, मौर्या बीज भंडार, नानपारा व पटेल खाद-बीज भंडार, नानपारा पर कागजों का रखरखाव व बीज की गुणवत्ता ठीक नहीं पाई गई। इसके बाद इन सभी को नोटिस जारी किया गया। उन्होंने बताया कि कल्लू बागवानी बीज भंडार, झिंगहाघाट की दुकान पर बिना लाइसेंस के फर्टिलाइजर की कुछ मात्रा पाई गई, जिसके बाद दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज की गुणवत्ता से समझौता किया तो एफआईआर
जिला कृषि अधिकारी सतीश पांडेय ने बताया कि शासन की मंशा है कि सभी किसानों को गुणवत्तापूण बीज मिलें ताकि उनकी उपज अच्छी हो और आय बढ़े। इसके लिए सभी बीज भंडार मालिकों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाने, दुकान पर कागजों का रखरखाव सही रखने व प्रतिदिन नोटिस बोर्ड पर बीज की मात्रा अंकित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब लगातार अभियान जारी रहेगा। इस दौरान अगर कोई दुकानदार बीज की गुुणवत्ता से समझौता करता पाया गया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें