फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 बच्चों को कराया मुक्त, प्रतिष्ठान मालिकों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले को बालश्रम मुक्त बनाने के लिए बुधवार को बाल कल्याण पुलिस, प्रथम संस्था, यूनिसेफ, जिला प्रोबेशन विभाग व चाइल्ड लाइन के संयुक्त तत्वावधान में रिसिया बाजार में छापा मारा गया। साथ ही जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संयुक्त टीम ने रिसिया बाजार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। इस दौरान प्रतिष्ठानों पर कार्य रहे बाल श्रमिकों को मुक्त करवाया गया। बाल श्रम करवा रहे प्रतिष्ठान मालिकों को चेतावनी दी गई और सजा के प्रावधानों से अवगत करवाया गया। साथ ही मुक्त करवाए गये बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने बाजार के लोगों को बालश्रम के प्रति जागरूक भी किया।
विज्ञापन

प्रथम संस्था के नोडल व चाइल्ड लाइन के जिला समन्वयक अश्वनी सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक जिले को बालश्रम मुक्त बनाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को बाल कल्याण पुलिस रिसिया, प्रथम संस्था, यूनिसेफ, प्रोबेशन विभाग व चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम बनाकर रिसिया के हॉटस्पाट एरिया रिसिया बाजार में छापा मारा गया। साथ ही जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान में रिसिया बाजार के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे 21 बच्चों को मुक्त करवाया गया। बच्चों से बालश्रम करवा रहे प्रतिष्ठान मालिकों को टीम ने बालश्रम करवाने पर मिलने वाली सजा व चाइल्ड लाइन 1098 के बारे में जानकारी दी और सचेत किया।
मुक्त करवाए गये सभी बच्चों का स्कूल में प्रवेश करवाया जाएगा और दो दिन बाद इसकी समीक्षा की जाएगी। यूनिसेफ के मंडल प्रभारी अनिल कुमार ने सभी प्रतिष्ठान मालिकों को बाल श्रम करवाने पर मिलने वाली सजा के बारे में बताया और उन्हें आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी। लोगों को जागरूक करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों में स्टीकर व पंपलेट चस्पा किए गये। इस दौरान एसआई दिनेश कुमार कुशवाहा, पल्लवी, अभिषेक कुमार, विजय कुमार, जिला प्रोवेशन विभाग से नीलम व सादिक, चाइल्ड लाइन से दिव्यांशु चतुर्वेदी व अरुण और प्रथम संस्था से राकेश चौबे, शिवनाथ मिश्र, पवन यादव, गोपीचंद व रेखा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें