फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के बाद युवक को पेड़ से लटकाने का फोटो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सोशल मीडिया पर एक युवक की दो फोटो वायरल हो रही हैं। बताया जाता है कि युवक को चोर समझकर उसे बांधा गया और उसकी पिटाई कर दी गई। बाद में पेड़ से लटका दिया गया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान ने युवक को छुड़वाया। इसके बाद युवक कहीं चला गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही है।
विज्ञापन

हरदी थाना क्षेत्र के मोरहवा गांव में बुधवार रात एक युवक भटक कर कहीं से आ गया। बताया जाता है कि ग्रामीणों ने युवक को देखकर चोर-चोर चिल्लाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने पूछताछ शुरू की, लेकिन वह कुछ बोला नहीं। बताया जाता है कि युवक के कोई जवाब न देने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और चोर समझकर उसकी पिटाई कर दी। युवक की सोशल मीडिया पर दो फोटो वायरल हो रही है। एक फोटो में वह पेड़ से बंधा है और दूसरे फोटो में उसके हाथ बंधे हैं। हरदी थानाध्यक्ष अनूपमणि त्रिपाठी ने बताया कि युवक मानसिक विक्षिप्त है। गांव के लोगों ने चोर समझकर पकड़ लिया और बांध दिया। ग्राम प्रधान ने पहुंचकर छुड़वाया। उसके बाद वह कहीं चला गया। प्रकरण में कोई तहरीर मिलेगी तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें