फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जनों पेड़ गिरे, कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (बहराइच)। बीती रात तेज हवा के साथ आई बारिश ने नवाबगंज क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। कई दर्जन पेड़ धराशायी हो गए। वहीं, हाईटेंशन लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर जाने से तीन दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी व पानी ने सबसे ज्यादा नुकसान आम की फसल को पहुंचाया। तेज हवा के साथ आई बारिश से आम के बागों में कई पेड़ गिर गये। आम के बागों में 20 प्रतिशत तक फल गिरने की आशंका जताई जा रही है। तेज हवा से कई घरों को भी आंशिक नुकसान हुआ है। कई टिन शेड भी तेज हवा में उड़ गए।
विज्ञापन

सोमवार की रात लगभग पौने दो बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और नवाबगंज क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिससे कई दर्जन पेड़ धराशायी हो गए। आंधी में नवाबगंज निवासी रमेश गुप्ता के बाग में लगा शीशम का पेड़ गिर गया तो नईमुउद्दीन व फकरू की दुकान का टिनशेड भी उड़ गया। सबसे ज्यादा नुकसान आम के बागों में हुआ है। अफीस अंसारी व सलीम अहमद ने बताया कि तेज आंधी में बेलवा भारी, बसाऊ गांव, नवाबगंज आदि स्थानों पर लगे आम के बागों में काफी फसल गिर गई। वहीं, बारिश के साथ गिरे ओलों ने भी फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। ओलों से फलों को लगी चोट से रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। लगभग एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। घंटाघर मछली मंडी मार्ग पर हुए भीषण जलभराव के कारण मंगलवार को लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
तेज हवा के साथ हुई बारिश में नवाबगंज-नानपारा मार्ग पर बीजेगांव व रामनगर गांव के पास हाईटेंशन लाइन पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। इससे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तार गिरने से ब्लॉक क्षेत्र के 36 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। मंगलवार तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें