फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवरेगी गांवों की सूरत... गुलरा से हुई शुरुआत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले की ग्राम पंचायतों को संवारने की शुरुआत रविवार से हो गई। ऐसा गांवों को भी शहर की तर्ज पर स्मार्ट बनाने व ग्रामीणों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जा रहा है। रविवार को नानपारा तहसील की गुलरा ग्राम पंचायत में धूमधाम से इसकी शुरुआत की गई। 50 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास किया गया। बहराइच सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने गुलरा में विधिविधान से पूजन कर ओपन जिम पार्क, मनरेगा अंबेडकर खेलकूद मैदान व अमृत सरोवर का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पंचवटी प्रजाति के पौधों का भी रोपण किया।
विज्ञापन

नानपारा तहसील की गुलरा ग्राम पंचायत में रविवार को 32 लाख की लागत से अमृत सरोवर, आठ लाख की लागत से मनरेगा महिला उपवन ओपन जिम पार्क व 9.5 लाख की लागत से मनरेगा खेलकूद मैदान का शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अक्षयवर लाल गोंड व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा ने फीता काटकर तीनों परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर नीम, जामुन आदि के पौधों का रोपण भी किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अक्षयवर लाल गोंड ने कहा कि भाजपा सरकार ग्रामीणों के चहुंमुखी विकास के लिए कटिबद्ध है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को शहर की तर्ज पर उनके गांव में ही सारी सुविधाएं देने का संकल्प लिया है और उसी को आधार बनाकर योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा महिला उपवन में ग्रामीण महिलाएं कसरत कर सेहत सुधारेंगी। खेलकूद मैदान से ग्रामीण प्रतिभाएं बाहर आएंगी। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर पर्यावरण के लिए मील का पत्थर साबित होंगे। सभी अमृत सरोवरों को शहर की तर्ज पर पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रमुख प्रतिनिधि कृपाराम वर्मा ने कहा कि बहुत ही जल्द जिले की सभी ग्राम पंचायतें स्मार्ट बन जाएंगी। युवाओं को गांव में ही जिम, पार्क, फ्री वाईफाई आदि की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी बलहा संदीप कुमार ने बताया कि गुलरा में बन रहे अमृत सरोवर में ग्रामीण युवा बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया वर्तमान में तालाब पांच एकड़ में फैला है जिसे खोदाई करवाकर 10 एकड़ में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व उपायुक्त मनरेगा केडी गोस्वामी के निर्देशन में इस सरोवर का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा। सरोवर के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक, बैठने के लिए स्टाइलिश सीट व सुगंधित फूलों की फुलवारी विकसित करवाई जाएगी। इसके साथ ही तालाब को बोटिंग के नजरिए से विकसित करवाया जाएगा और सौंदर्यीकरण के बाद इसे बोटिंग के लिए खोल दिया जाएगा। सरोवर के संचालन के लिए इसे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
बीडीओ संदीप कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर के कोने पर ध्वजारोहण की व्यवस्था की जाएगी और आने वाले 15 अगस्त को यहीं पर ध्वजारोहण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अंबेडकर खेलकूद मैदान में युवाओं के लिए रनिंग ट्रैक, जिम व फूलों की क्यारी की व्यवस्था रहेगी। वहीं, महिला उपवन में सिर्फ महिलाओं का ही प्रवेश रहेगा। यहां महिलाओं के लिए विभिन्न खेलों का सामान, जिम आदि की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें