फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलाया अभियान, तीन वाहन सीज, छह का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। एआरटीओ की टीम ने शनिवार को मानक के विपरीत दौड़ रहे अनफिट व जर्जर वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने तीन वाहनों को मौके पर सीज करते हुए एक स्लीपर कोच समेत छह वाहनों का चालान कर वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस लाइन मार्ग पर शनिवार को एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह की अगुवाई में टीम ने अनफिट व जर्जर वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया। एआरटीओ ने बताया कि शनिवार को चलाए गए अभियान के तहत कागजों के अभाव में तीन वाहनों को सीज कर दिया गया है, जबकि पांच अनफिट स्कूली बस व वैन का चालान किया गया है।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान एक स्लीपर कोच बस मानक के विपरीत मार्ग पर दिखाई दी, उसका भी चालान कर सभी को चेतावन दी गई है। एआरटीओ ने बताया कि स्कूल प्रबंधकों को निर्देश दिया है कि सभी वाहनों को मानक के अनुसार ही मार्गों पर संचालित कराएं। जांच के दौरान अगर कोई भी वाहन मानक के विपरीत दिखाई दिया, तो संबंधित के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें