फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार के मामले में लेखपाल भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दुराचार के मामले में उच्च न्यायालय ने लेखपाल की अंतरिम जमानत खारिज कर दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को लेखपाल को निचली अदालत ने जेल भेज दिया। बता दें कि शहर के दरगाह थानाक्षेत्र निवासी बालिका ने शहर के लेखपाल हजरतदीन पर दुराचार का आरोप लगाते हुए 2019 में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में पीड़िता की मां ने लेखपाल की गिरफ्तारी को लेकर थाने व पुलिस के उच्चाधिकारियों के चक्कर लगाए। न्याय न मिलने पर न्यायालय की शरण ली।
विज्ञापन

न्यायालय से गिरफ्तारी को लेकर कई वारंट भी जारी हुए थे। इसके बावजूद पुलिस लेखपाल को गिरफ्तार नहीं कर रही थी। पीड़िता की मां ने बताया कि लेखपाल ने उच्च न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए अर्जी डाली थी जिसे खारिज कर निचली अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। बृहस्पतिवार को निचली अदालत में लेखपाल हाजिर हुआ जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अब पीड़िता की मां ने डीएम से लेखपाल के निलंबन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें