फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने किया हमला तो भिड़ गई किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गायघाट (बहराइच)। खेत में काम कर रही किशोरी पर जंगल से निकलकर आए तेंदुए ने हमला कर दिया। अपनी जान बचाने के लिए किशोरी शोर मचाते हुए तेंदुए से भिड़ गई। किशोरी का शोर सुनते ही आसपास के ग्रामीण हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक किशोरी घायल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना देकर किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। वन विभाग की टीम ने गांव में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज स्थित नौतड़ रमपुरवा गांव निवासी मेहंदी हसन की 15 वर्षीय बेटी कादरुन घर के पास स्थित खेत में काम करने गई थी। बताया जाता है कि वह खेत में काम कर रही थी तभी अचानक जंगल की ओर से तेंदुआ आ गया और खेत में काम कर रही किशोरी पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमला करते ही किशोरी ने शोर मचाया और अपनी जान बचाने के लिए उससे भिड़ गई। किशोरी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग हांका लगाते हुए तेजी से दौड़े।
भीड़ को अपनी ओर आता देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में किशोरी के सिर व शरीर के कई हिस्सों में गहरे जख्म हुए हैं। डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि तेंदुए के हमले में किशोरी के घायल होने की सूचना मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। किशोरी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें