फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ग्रामीणों पर मुकदमा, ज्यादातर महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली रेंज के कठौतिया गांव में बुधवार को तेंदुए व ग्रामीणों के मध्य हुए संघर्ष में कई ग्रामीण घायल हो गए थे। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने तेंदुए की पीटकर हत्या कर दी थी। तेंदुए का शव लेने मौके पर पहुंचे वन कर्मियों पर भी ग्रामीणों ने पथराव किया था। इसमें रेंजर समेत पांच वन कर्मी घायल हो गए थे। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। वन विभाग ने तेंदुए की हत्या में शामिल ग्रामीणों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 14 नामजद व 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। खास बात यह है कि नामजद अभियुक्तों में ज्यादातर महिलाएं हैं। इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

तेंदुए की पीटकर हत्या करने व वन कर्मियों पर हमले के मामले में वन दरोगा मनोज श्रीवास्तव की तहरीर पर मुर्तिहा थाने में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। साथ ही वन विभाग ने सुजौली रेंज में भी रेंज केस दर्ज कराया है। वन विभाग की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे में अधिकांश महिलाएं नामजद हैं। नामजद अभियुक्तों में अवधराम, ऊषा देवी, मालती, सुनील, संगीता, तेतरी, इंद्रावती, विमला, राजकुमारी, अंजनी, मुन्नी, सीमा, जमुना व जटाशंकर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें