फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस को बचाने के चक्कर में बस खाई में पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट (बहराइच)। थैलिया गांव में बुधवार को भैंस को बचाने के चक्कर में बस खाई में पलट गई। बस में सवार नौ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। स्थानीय थाने की पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। बहराइच से सवारी लेकर एक टाटा बस यूपी 33टी 0772 महसी महाराजगंज होते हुए खैरीघाट जा रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय थैलिया के पास बस के सामने भैंस आ गई। भैंस को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस पलटने से नौ यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। मौके पर गश्त कर रहे थाना खैरीघाट के सिपाही बलराम त्रिपाठी आदि ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें